ये दुनिया ग़र बने दुश्मन, तो मैं परवा नहीं करती

हर इक मौज़ू पे लफ़्ज़ अपने, कभी ज़ाया' नहीं करती

सभी बहती हुई गंगा में, अपने हाथ धोते है
ज़माने ने किया है जो, मैं काम ऐसा नहीं करती

निकल जाता है जब फिर साँप, तो पीटे लकीरें सब
किसी फ़र्ज़ी मुहिम का मैं बना हिस्सा नहीं करती

यहाँ अक़्सर सभी छुप कर तसल्ली देते रहते हैं
न खुल कर साथ दे पाऊँ, तो फिर दावा नहीं करती

सबब है बस यही तो सरबुलंदी का मिरी यारों
सिवा रब के किसी के सामने सजदा नहीं करती

यक़ीनन मौत बरहक़ है, तो फिर मरने से क्या डरना
सना बेख़ौफ़ सच कहने से, घबराया नहीं करती

— Sana Hashmi

More by Sana Hashmi

Other ghazal from the same pen

See all from Sana Hashmi →

Dushmani Shayari

Shers of dushmani.

All Dushmani Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling