इश्क़ की आफतें अल्लाह-अल्लाह

दर्द की शिद्दतें अल्लाह-अल्लाह

बा'द मुद्दत के मिलीं हैं मुझ को
वस्ल की राहतें अल्लाह-अल्लाह

मार देतीं हैं शब-ए-ग़म से मुझे
हिज्र की वहशतें अल्लाह-अल्लाह

जाने किस सम्त मुझे ले जाएँ
पाँव की हिजरतें अल्लाह-अल्लाह

शाम डूबी तो नुमायाँ होंगी
दिल की ये हसरतें अल्लाह-अल्लाह

बेश्तर भूल गया मैं ख़ालिक़
तेरी सब नेमतें अल्लाह-अल्लाह

इश्क़ में मोल ख़रीदीं मैं ने
बे असर राहतें अल्लाह-अल्लाह

— Shadan Ahsan Marehrvi

More by Shadan Ahsan Marehrvi

Other ghazal from the same pen

See all from Shadan Ahsan Marehrvi →

Bekhabri Shayari

Shers of bekhabri.

All Bekhabri Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling