har ik din vo taaza ghazal de raha hai | हर इक दिन वो ताज़ा ग़ज़ल दे रहा है

  - Adnan Ali SHAGAF

हर इक दिन वो ताज़ा ग़ज़ल दे रहा है
दरख़्त-ए-शकेबाई फल दे रहा है

ख़ुदा तुझ सख़ी को सदा ख़ुश रखे जो
फ़क़ीरों को अपना महल दे रहा है

कभी हीर रांझा, कभी लैला मजनू
कभी 'इश्क़ क़ैस-ओ-पुनल दे रहा है

दिखाकर हमेशा हक़ीक़त का पहलू
मेरी ख़्वाहिशों को कुचल दे रहा है

वो गिरगिट है या फिर बड़ा कोई सर्जन
कि पल भर में चेहरा बदल दे रहा है

है ये कौन आख़िर, 'अ़ली ज़र्क़ अदनान'
'शगफ़' को जो शेर-ओ-ग़ज़ल दे रहा है

  - Adnan Ali SHAGAF

Ishq Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Adnan Ali SHAGAF

As you were reading Shayari by Adnan Ali SHAGAF

Similar Writers

our suggestion based on Adnan Ali SHAGAF

Similar Moods

As you were reading Ishq Shayari Shayari