dard tumko bhi samajh men phir aa hi jaata hamaara | दर्द तुमको भी समझ में फिर आ ही जाता हमारा

  - karan singh rajput

दर्द तुमको भी समझ में फिर आ ही जाता हमारा
पड़ लिया होता अगर तुमने कभी चेहरा हमारा

रोता हूँ तो भी ये हस्ता ही दिखाता है कि देखो
झूठ कितना बोलता है हम सेे आईना हमारा

क्या गलत हमने कहा था जो वो हम सेे रूठ बैठा
वक़्त नहीं देता है इतना सा था बस शिकवा हमारा

हम तो उड़ते परिंदे है और जाने कब कहाँ हो
इसलिए इतना ना चाहो छोड़ दो पीछा हमारा

मुझ से हर इक चीज अपनी मांगकर वो ले गया है
अब 'करन' तुम ही कहो पीछे बचा ही क्या हमारा

  - karan singh rajput

Aah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by karan singh rajput

As you were reading Shayari by karan singh rajput

Similar Writers

our suggestion based on karan singh rajput

Similar Moods

As you were reading Aah Shayari Shayari