मैं सच कहूँ तो एक ये किस्मत नहीं अच्छी मेरी

और दूसरी बचपन से ही सूरत नहीं अच्छी मेरी

सिगरेट जैसी एक आदत मान बैठा हूँ तुम्हें
ये भी मुझे मालूम है आदत नहीं अच्छी मेरी

कम देखता हूँ आइने में चेहरा अपना तब से मैं
जब से कहा है तू ने ये सूरत नहीं अच्छी मेरी

कमज़ोरी अपनी दुश्मनों में भी बता देता हूँ मैं
मुझ को पता भी है कि ये फ़ितरत नहीं अच्छी मेरी

आदत बनाओगी मुझे तो छोड़ दूँगा मैं तुम्हें
मुझ से मोहब्बत ठीक है आदत नहीं अच्छी मेरी

— karan singh rajput

More by karan singh rajput

Other ghazal from the same pen

See all from karan singh rajput →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling