khuda bhi dekhe hai hairat-zada jaani | ख़ुदा भी देखे है हैरत-ज़दा जानी

  - Sohil Barelvi

ख़ुदा भी देखे है हैरत-ज़दा जानी
सियह-ख़ाने में पढ़ता हूँ दुआ जानी

ये मेरी बंदगी का नश्शा है जो मैं
जिसे देखूँ कहूँ तुम हो ख़ुदा जानी

मिरी रफ़्तार धीमी हो गई जब से
पस-ए-गर्द-ए-सफ़र मैं खो गया जानी

हमारी ही वो चीख़ें थीं जिसे हम ने
समझ रक्खा था इल्हाम-ए-ख़ुदा जानी

मुझे जब भी अँधेरे में निहाँ देखा
ग़ुबार-ए-शब से जुगनू लड़ गया जानी

इसी बाइस कभी ढूँढा नहीं मैं ने
कोई बोला ख़ुदा है जा-ब-जा जानी

तुम्हें सोहिल कहाँ तक कौन समझाए
बराए-नाम के हैं सब ख़ुदा जानी

  - Sohil Barelvi

Birthday Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Birthday Shayari Shayari