मेरा कमरा अनोखी रौशनी से भर गया है

तुम्हारी मुस्कुराहट है‌ या कोई कीमिया है

हमारा ज़ाविया दोनों से उल्फ़त का जुदा है
अगर हिंदी है माँ, उर्दू हमारी प्रेमिका है

मेरे अहबाब पर‌ राज़ ए मुहब्बत ना खुले, सो
किताबों पर तुम्हारा नाम उर्दू में लिखा है

तरसते लब नज़रअंदाज़ियाँ कब तक सहेंगे
कभी‌ माथा कभी दिलबर हथेली‌ चूमता है

कोई इल्ज़ाम ना आएगा तुम जो मुड़ गए तो
मिरी जानाँ अभी तो इश्क़ की ये इब्तदा है

— Satya Prakash Soni

More by Satya Prakash Soni

Other ghazal from the same pen

See all from Satya Prakash Soni →

Mohabbat Shayari Collection

Shers of mohabbat shayari collection.

All Mohabbat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling