अब उस लड़की के हक़दार नहीं है हम
जिस के हो उस के दिलदार नहीं है हम
इश्क़ करे पर वो भी अपनी मर्ज़ी से
ऐसा है तो उस के यार नहीं है हम
उस की मर्ज़ी वो जिस को अपना माने
उस के रस्ते की दीवार नहीं है हम
कोई आए जाए उस के दिल में अब
उस के दिल के चौकीदार नहीं है हम
— Surya Tiwari















