तुम को केवल रात बितानी होती है
हम को तो अब जाति मिटानी होती है
तुम को तो बस याद दिलाना होता है
हम को अपनी आँख भिगानी होती है
उन लड़कों से रिश्ते है उस लड़की के
जिन को केवल भूख मिटानी होती है
सब को धोखा देने वाली लड़की वो
बोली यारी यार निभानी होती है
— Surya Tiwari















