samjhti hai ghazal duniya ki dil naadaan hai yaaron | समझती है ग़ज़ल दुनिया कि दिल नादान है यारों

  - Tanoj Dadhich

समझती है ग़ज़ल दुनिया कि दिल नादान है यारों
इसे भी आदमी की अब ज़रा पहचान है यारों

विरोधी टीम में था तो उसे बाहर बिठाते थे
हमारी टीम में आकर बना कप्तान है यारों

तसव्वुर तजरबा तेवर तमन्ना और तन्हाई
मिलेंगे फूल सब इस
में ग़ज़ल गुलदान है यारों

ख़ुदा की बात है तो फिर मेरा कहना है बस इतना
किताबी ज्ञान से बेहतर ज़रा सा ध्यान है यारों

पढ़ाई नौकरी शादी फिर उसके दो बच्चे
हमारी जिंदगी इतनी कहाँ आसान है यारों

  - Tanoj Dadhich

Environment Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tanoj Dadhich

As you were reading Shayari by Tanoj Dadhich

Similar Writers

our suggestion based on Tanoj Dadhich

Similar Moods

As you were reading Environment Shayari Shayari