dukhon ko bech kar main sukh le aaya hooñ | दुखों को बेच कर मैं सुख ले आया हूँ

  - ABhishek Parashar

दुखों को बेच कर मैं सुख ले आया हूँ
बहुत दिन बाद खुल कर मुस्कुराया हूँ

न पूछे अब कोई बारे में उसके दोस्त
बड़ी मुश्किल से उसको भूल पाया हूँ

परिंदा हूँ मुझे उड़ने दिया जाए
मैं पिंजरा तोड़ कर के भाग आया हूँ

रिहा होने से पहले मरने से पहले
मुझे तो पूछ कितना फड़फड़ाया हूँ

  - ABhishek Parashar

Peace Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ABhishek Parashar

As you were reading Shayari by ABhishek Parashar

Similar Writers

our suggestion based on ABhishek Parashar

Similar Moods

As you were reading Peace Shayari Shayari