haal apna bataa nahin saka | हाल अपना बता नहीं सकता

  - ABhishek Parashar

हाल अपना बता नहीं सकता
दर्द अपना दिखा नहीं सकता

वो मेरे पास आ नहीं सकती
उस के मैं पास जा नहीं सकता

वो मुझे छोड़ कर बहुत ख़ुश है
पर उसे मैं भुला नहीं सकता

वो किसी और से लगा बैठी
दिल मगर मैं लगा नहीं सकता

एक तस्वीर है तेरी दिल में
मैं उसे भी मिटा नहीं सकता

  - ABhishek Parashar

DP Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ABhishek Parashar

As you were reading Shayari by ABhishek Parashar

Similar Writers

our suggestion based on ABhishek Parashar

Similar Moods

As you were reading DP Shayari Shayari