ख़ुद को तुम आसान बनाना
फिर अपनी पहचान बनाना
मैं कड़वी बातें करता हूँ
थोड़ा मीठा पान बनाना
पहले पहल तो क़ैद में रहना
फिर ख़ुद को सुलतान बनाना
थोड़े पापी ठीक हो लेकिन
ख़ुद को मत हैवान बनाना
अक्सर कैंसिल कर देते हो
सोच समझ कर प्लान बनाना
— Vishna prajapati















