उन लोगों से हम तेरी ख़ुशबू को चुराते हैं
जो लोग तुझ से मिल के हम से मिलने आते हैं
मुझ को पता था मेरे साथ भी ऐसा ही होगा
दिल के अच्छे होते हैं जो तन्हा रह जाते हैं
उस ने ये कह कर छोड़ा मुझ से बातें करना
तुम से बातें कर के मुझ को वो याद आते हैं
— Viru Panwar Viyogi














