मैं ये नहीं कहता कि मिरा सर न मिलेगा

लेकिन मिरी आँखों में तुझे डर न मिलेगा

सर पर तो बिठाने को है तय्यार ज़माना
लेकिन तिरे रहने को यहाँ घर न मिलेगा

जाती है चली जाए ये मय-ख़ाने की रौनक़
कम-ज़र्फ़ों के हाथों में तो साग़र न मिलेगा

दुनिया की तलब है तो क़नाअ'त ही न करना
क़तरे ही से ख़ुश हो तो समुंदर न मिलेगा

— Waseem Barelvi

More by Waseem Barelvi

Other ghazal from the same pen

See all from Waseem Barelvi →

Heart Touching Ghar Shayari

Shers of heart touching ghar.

All Heart Touching Ghar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling