Aditya Nayak

Aditya Nayak

@Aditya0Nayak

Aditya Nayak shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Aditya Nayak's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

16

Likes

16

Shayari
Audios
  • Sher

Sher

मैं जिस की बात कल तक कर रहा था उसी से आज बातें कर रहा हूँ — Aditya Nayak
ख़ुश रहने का मतलब क्या होता होगा ख़ुश रहना या'नी केवल ख़ुश रहना है — Aditya Nayak
दिया है दिल जिसे मैं ने मुझे उस पर भरोसा है सभी रिश्ते टिके किस पर यही उत्तर भरोसा है — Aditya Nayak
गीत ग़ज़लों में छुपाकर इस लिए प्रस्तुत किया जो भी उस को देख लेगा बावला हो जाएगा — Aditya Nayak
प्यार हो या दुश्मनी कुछ कुछ नया हर बार करना ज़िन्दगी भर एक जैसी नौकरी अच्छी नहीं है — Aditya Nayak
तुम्हारे फ़ेम के पीछे कहीं तो एक लड़का है कहे जो शे'र तुम पर ही कभी जो देख पाती तुम — Aditya Nayak
नहीं मुश्किल नहीं है साथ में रहना हमारा ज़रा सा मैं ज़रा तुम मानना कहना हमारा — Aditya Nayak
ये दुनिया सात जन्मों बा'द मिलती है इसे भी सात दिन में ही समझना है — Aditya Nayak
इक ऋचा जो मुक्त थी श्रुति-सूचियों से आज मेरी आज मेरी हो गई है — Aditya Nayak
अगर सही में कभी किसी को सही मोहब्बत कहीं मिले तो महल अटारी नहीं दिखेगी नदी से पुष्कर गले लगेगा — Aditya Nayak
करो तो आज ही इज़हार कर देना ये इच्छा फिर कभी फुलफिल नहीं होगी — Aditya Nayak
उन आँखों की बात अलग है क्या कहने उन आँखों का काजल बातें करता है — Aditya Nayak
कभी बैठो अकेली सोचना ये कि ये लड़का कहाँ मिलता रहा है — Aditya Nayak
मुझ सेे अच्छे शे'र कहा करते हैं कितने तो कितने पागल मुझ सेे ज़्यादा पागल हैं — Aditya Nayak
हर बार यही कहता है मेरी बात सुन हर बार वही बात कि यार मोहब्बत है — Aditya Nayak
कितनी फ़िल्में देखूँगा मैं उस लड़की की यादों में अब तो यारों हर हीरोइन उस के जैसी लगती है — Aditya Nayak