Kohar

Kohar

@Kohar

Kohar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Kohar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

53

Likes

46

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

Sher

अब तेरे सिवा कैसे ज़िंदगी बसर होगी? इस ख़याल से हर इक शब गुज़ारना मुश्किल — Kohar
जीते कब तक रहे किसी और के उम्मीदों के सहारे अच्छे दिन — Kohar
गठरी सिर पे ग़मों की लिए फिर चले मुस्कुराते हुए — Kohar
इस क़दर मुझ से लिपटती है तन्हाई के मुहब्बत हो गई हो इस को मुझ से — Kohar
गुम-शुदा कह कर मुझे जब तक तलाशा ख़ुद में गुम मैं काफी अंदर तक गया था — Kohar
हम ही जाने के किस तरह हम ने कितने मुश्किल गुज़ारे अच्छे दिन — Kohar
दर्द हद से गुज़र जा रहा ख़ुद पे मुझ को तरस आ रहा — Kohar
तुम मुझे चर्चों में मेरे बा'द रखना याद आऊं मुझ को ऐसे याद रखना — Kohar
बहे ग़म जा रहें आँखों सहारे थे कभी जो अश्क थे अब हैं महज़ पानी — Kohar
सारे जवाब तेरे ख़मोशी ने दे दिए अब तुझ सेे क्या सवाल करूँँ ये सवाल है — Kohar
हाँ सहम जाता था मैं, उसे दिल की बातें बताते हुए — Kohar
ख़ुशी ढूँढ़ने जब चलूँगा मैं तुझ से गले आ लगूँगा — Kohar
ख़ुद को तुम जैसा बना तो लूंगा फिर न कहना हो गया ज़ालिम मैं — Kohar
तुम ही लौटा दो जैसे थे वैसे सब के अपने वे प्यारे अच्छे दिन — Kohar
इस क़दर इश्क़ के मायने बदले चेहरा इक रहा, आइने बदले — Kohar
कब आएँगे हमारे अच्छे दिन? ऐसे होते तुम्हारे अच्छे दिन? — Kohar
ज़िंदगी जिए जाने में 'अज़ाब हैं कितने और मौत आने का यार ख़ौफ़ है कितना — Kohar
उदासी है चले जाने से तेरे जो कि लगता है ख़ुशी तो अब नहीं आनी — Kohar

Ghazal

Nazm