Kohar
Kohar
Nazm

तय्यार नहीं

ज़रा अपने बालों को बाँध रखो
दिल अब झूम जाने को तय्यार नहीं

बनाए रखो दूरी कुछ अपने दरमियाँ
दिल अब क़रीब आने को तय्यार नहीं

कर गुजरे हैं मोहब्बत हम भी कभी
दिल अब तुम्हें आज़माने को तय्यार नहीं

है दूर जहाँ से, सुकून कि तलाश में
दिल अब ज़हर खाने को तय्यार नहीं

हम ही जाने, क्या ग़म से हम गुजरे
दिल अब और ग़म पाने को तय्यार नहीं

— Kohar

More by Kohar

Other nazm from the same pen

See all from Kohar →

Faasla Shayari

Shers of faasla.

All Faasla Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling