Yash Bagoriya

Yash Bagoriya

@Yash_bagoriya

Yash Bagoriya shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Yash Bagoriya's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

2

Likes

3

Shayari
Audios
  • Ghazal
जान से अपनी गया वो जान मुझको कहने वाला
हर किसी से भिड़ गया वो जो था सबसे डरने वाला

यार कोई भी नहीं मरता बिछड़ कर इश्क में अब
जी रहा है आज भी मुझसे बिछड़ कर मरने वाला

खुद के ही मां बाप जब दिल में न बस पाए तिरे तो
जान अब मैं भी नहीं हूं दिल में तेरे बसने वाला

जो चलेगा साथ में ता उम्र उसका साथ दूँगा
अब बताओ कौन है वो साथ मेरे चलने वाला

रोक सकता है मुझे कोई अगर तो रोक लेना
आज फिर से है मिरी आँखों से दरिया बहने वाला

आँख में उसकी बड़ी कोई परेशानी है शायद
यार पागल ही है वो मोहब्बत मुझको करने वाला

प्यार भाई बहन का लड़ने से बढ़ता है बहुत पर
अब यहाँ कोई नहीं है साथ मेरे लड़ने वाला
Read Full
Yash Bagoriya
ख़्वाब में मुझको वो लड़की अब बहुत दिखने लगी है
यार अब घर की जगह वो दिल में ही रहने लगी है

जिस को नफरत सी हुआ करती कभी कागज़ कलम से
इश्क में शायर के वो भी शायरी लिखने लगी है

सोचता था कुछ न होगा दूर होने से मुझे पर
आँख से अब यार अश्कों की नदी बहने लगी है

यार मैं मर भी गया तो मुझ को कोई गम न होगा
सामने सबके मुझे वो जान जो कहने लगी है

ब्लॉक जिसने मुझ को अपनी हर जगह से कर दिया था
अब वो लड़की फिर मुझे मैसेज क्यों करने लगी है

जो बिना डर के रही हर वक्त अपने शहर में यश
नाम सुनते ही मिरा वो लड़की भी डरने लगी है
Read Full
Yash Bagoriya