Anjali Sahar

Anjali Sahar

@anjalisahar

Anjali Sahar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Anjali Sahar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

12

Content

22

Likes

261

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

बे-वजह क्यूँँ मिरे दिल तू धकधक करे इक नज़र दर पे और इक घड़ी की तरफ़ — Anjali Sahar
हम सेे कटता नहीं ग़मों का पहाड़ लोग कहते हैं ज़िंदगी कम है — Anjali Sahar
कोई उम्मीद जब नहीं होती होती है एक ख़ुद-कुशी उम्मीद — Anjali Sahar
जब से इक शख़्स छोड़ कर गया है मेरी सब सेे बड़ी ख़ुशी दुख है — Anjali Sahar
है इन दियों का मुक़द्दर भी बेटियों जैसा कहाँ बनाए गए और हुए कहाँ रौशन — Anjali Sahar
पानी, किरन, हवा भी मुयस्सर नहीं हुए ये हौसला है अपना कि बंजर नहीं हुए — Anjali Sahar
अपने अपनों के दिलों में सब उतर जाते हैं बा'द मरने के सितारा नहीं बनता कोई — Anjali Sahar
ज़िंदगी अब कुछ और नहीं दरकार मुझे अच्छी भली उदासी है — Anjali Sahar
लौट कर आए कोई कुछ तो ख़बर हो हम को किस जहाँ को चले जाते हैं ये मरने वाले — Anjali Sahar
पढ़ रहा था वो मेरे चेहरे को मैं ने फिर जल्दी से चेहरा बदला — Anjali Sahar

Ghazal

इस का मतलब कि ज़िन्दगी दुख है सब यही कहते हैं अजी दुख है इस नई नस्ल के हैं ढ़ेरों दुख पहला दुख वक़्त की कमी दुख है और सुनाओ कि कैसी कट रही है और तो क्या है बस वही दुख है मुझे मेरा मिज़ाज ले डूबा इस ज़माने में सादगी दुख है जब से इक शख़्स छोड़ कर गया है मेरी सब सेे बड़ी ख़ुशी दुख है वैसे तो तेरा दुख बड़ा दुख था तेरे बा'द अब तेरी कमी दुख है अब तो ये भी समझ से बाहर है किस का दुख है जो वाक़ई दुख है मुझे सबने यही बताया है कि तेरे सीने में कोई दुख है मैं तुम्हें भूलने लगी हूँ अब मैं समझती थी दाइमी दुख है और तो क्या कमाया है हम ने सारा सरमाया बस यही दुख है — Anjali Sahar
जो शख़्स करता रहा बरसों इक मकाँ रौशन न जाने कर रहा है कौन सा जहाँ रौशन है इन दियों का मुक़द्दर भी बेटियों जैसा कहाँ बनाए गए और हुए कहाँ रौशन हमारी ओर तो होती है अब बहार उदास तुम्हारे होने से तो होगी वाँ ख़िज़ाँ रौशन कि इन ग़मों से निकलना बहुत कठिन भी नहीं दिल-ओ-दिमाग़ रहे बस रवाँ दवाँ रौशन बिछड़ते वक़्त थी माँ बाप के लबों पे दुआ ख़ुदा रखे तुझे बिटिया सदा वहाँ रौशन यही बनेंगी तुम्हारे भी डूबने का सबब जो शक्ल से नज़र आती हैं कश्तियाँ रौशन सुख़नवरों में गिना जाएगा तुझे भी सहर ख़ुदा बनाए रखे तेरा ये गुमाँ रौशन — Anjali Sahar