जब कहीं से न हो कोई उम्मीद

नज़र आ जाए इक नई उम्मीद

जब मुझे सब्र आने लगता है
नज़र आ जाती है नई उम्मीद

दिल तुझे सब्र क्यूँ नहीं आता
फिर वही आस फिर वही उम्मीद

कोई उम्मीद जब नहीं होती
होती है एक ख़ुद-कुशी उम्मीद

मौत ही रास्ता निकालेगी
ज़िंदगी से नहीं कोई उम्मीद

दिल मुझे इस क़दर तो ख़्वार न कर
फिर वही शख़्स फिर वही उम्मीद

'सहर' इस शब की भी सहर होगी
बस रही उम्र भर यही उम्मीद

— Anjali Sahar

More by Anjali Sahar

Other ghazal from the same pen

See all from Anjali Sahar →

Breakup Motivation Shayari Collection

Shers of breakup motivation shayari collection.

All Breakup Motivation Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling