Hukm

Hukm

@hukm

Hukm shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Hukm's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

28

Likes

58

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

हमें कहानी नहीं पता पर ये जानते हैं तुझ ऐसा किरदार बेवफाई नहीं करेगा — Hukm
किसी हालत भी मुमकिन था नहीं इनकार उस का उसे बस फूल थोड़ी शे'र भी भेजे गए थे — Hukm
हम को जिन से नफ़रत थी वो आज भी है जिन से प्यार किया था अब भी करते हैं — Hukm
'गर ऐसे ही ख़ाली बैठे रहते हो मुझ को दोस्त बना लो ना, क्या कहते हो? — Hukm
मालिक के तो साथ रहेगा ये पंछी मैं बस पिंजरे से आज़ादी चाहता हूँ — Hukm
इसी लिए तो सिर्फ़ ख़्वाब तिरे देखता हूँ मैं अपनी दस्तरस तलक ही तुझे देखता हूँ — Hukm
अच्छा ख़ासा हँसता था मुस्काता था मैं यारों में हँस-मुख जाना जाता था — Hukm
मैं तेरे सदक़े जो सिर्फ़ मुझ को ही देखती है तू रुख़ घुमा ले कि सब तुझे देखते मिलेंगे — Hukm
मुझे जो कुछ मोहब्बत में मुयस्सर हो नहीं पाया सभी चीज़ें मिलाकर इक रुमानी फ़िल्म लिक्खूँगा — Hukm
इस दुनिया में तू जिस की चाहत रखता है वो ही तुझे रुलाने की ताकत रखता है — Hukm
'हुक्म' उसे तेरी ग़ज़लें अच्छी लगती हैं किस ने बोला उस को तू अच्छा लगता है — Hukm
मैं ने जिस को रब समझा है उस ने मुझ को कब समझा है — Hukm

Ghazal