बेश्क मेरे आगे पीछे लड़के हैं
क्या गैरंटी है ये अच्छे लड़के हैं
वो तो हर इक लड़के से ये कहती है
आप मेरी दुनिया में पहले लड़के हैं
आज बहुत दिन बा'द वो कालिज आई है
देखो लैक्चर हाल में कितने लड़के हैं
आख़िर में नेकी ही ऊपर जाएगी
तू भी थोड़ा भला कमा ले लड़के हैं
तेरे पीछे मुझ ऐसे इक दो लड़के
मर भी जाएँ फिर भी कितने लड़के हैं
तू मत इतना सोच कि तू तो सुंदर है
तेरा साथ निभाने वाले लड़के हैं
हम ने तेरी जबीं पे बोसा देना है
हम तो जाना सीधे साधे लड़के हैं
तू क्यूँ ऐसे यार अकेली बैठी है
जिस को मर्ज़ी साथ बिठाले लड़के हैं
— Hukm















