Hukm
Hukm
Ghazal

हम दोनों में राब्ता सोचती है

दुनिया भी कितना जुदा सोचती है

मैं ने तो उस को मोहब्बत ही दी है
सारा ही कुछ दे चुका सोचती है

कब से दु'आओं में महबूब माँगा
अब मिल रहा है तो क्या सोचती है?

ज़्यादास ज़्यादा भी कितना टिकेगी
वो सोच जो बस नफ़ा सोचती है

जा 'हुक्म' तेरी मोहब्बत पे लानत
वो लड़की ख़ुद को फँसा सोचती है

— Hukm

More by Hukm

Other ghazal from the same pen

See all from Hukm →

Mehboob Shayari

Shers of mehboob.

All Mehboob Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling