Hukm
Hukm
Ghazal

ऐसा नहीं है ये दिल पहला टूटा है

लेकिन अबकी बार ज़ियादा टूटा है

मैं इस टूटे तारे से क्या माँगूँगा
ये बेचारा पहले कितना टूटा है

उस लड़की की शादी हुई ज़बरदस्ती
खुला नहीं है दिल का ताला टूटा है

बिना बनी चीज़ें भी टूटा करती हैं
उस को पूछो जिस का सपना टूटा है

— Hukm

More by Hukm

Other ghazal from the same pen

See all from Hukm →

Aurat Shayari Collection

Shers of aurat shayari collection.

All Aurat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling