Vicky Malik

Vicky Malik

@vicky-malik

Vicky Malik shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Vicky Malik's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

1

Likes

0

Shayari
Audios
  • Ghazal
अजल के साथ चले हैं यूँँ इंतिज़ार के बा'द
वफ़ा के क़हत पड़ेंगे वफ़ा-शिआ'र के बा'द

मिलें कहाँ से वो हम से सनम-परस्त कि याँ
जो बंदगी करें तेरी गुनाहगार के बा'द

निगाह-ए-नाज़ के तीरों की दिल में लुत्फ़-ओ-ख़लिश
नहीं कहीं पे वो मेरे सितम-शिआ'र के बा'द

किया जो क़त्ल उन्हों ने तो पूछो उन से कोई
क़रार में नहीं हैं क्यूँ वो बे-क़रार के बा'द

ख़रीद कर ग़म-ए-जाँ तुझ से मेरे शोख़-ओ-हसीं
मलाल कोई करेगा न दिल-फ़िगार के बा'द

ख़ुदा भी महव-ए-कशाकश है ख़ुल्द के लिए हूर
बनाए कैसी हसीं तुझ से शाहकार के बा'द

करें जो इश्क़ तो रहती कहाँ ये रंग-ओ-रविश
मिलेंगे तुझ से कभी हम जफ़ा-ए-यार के बा'द

ये दिल-लगी तो करे हैं वफ़ा-शिआ'र हों तब
तुम्हारी ज़ुल्फ़ सँवारें अगर ख़ुमार के बा'द

ये इश्क़ ज़र से है ताकि ये खस्ता-हालों से
हमारा दा'वा करेंगे वो रोज़गार के बा'द

बदन के टुकड़े खिलाए तमाम उम्र उसे
ग़रीबी भूक से मर जाएगी 'वक़ार' के बा'द
Read Full
Vicky Malik