Avinash Chaudhary

Avinash Chaudhary

@words_of_saurabh

Avinash Chaudhary shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Avinash Chaudhary's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

17

Likes

73

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

नीयतन आपने ये दिल तोड़ा आदतन हम ने शा'इरी की है — Avinash Chaudhary
इसी इक काम में शब काटनी है तुझे और बस तुझी को सोचना है — Avinash Chaudhary
मिरा ही अक्स मुझ पर हँस रहा है मुझे इस आइने को तोड़ना है — Avinash Chaudhary
वो अपने ख़्वाब मुझे दे के नींद भी ले गया जिसे मैं कह नहीं सकता ये क्या तरीक़ा है — Avinash Chaudhary
मुसलसल तक रहे है कान उस को कोई इतना भी सादा बोलता है? — Avinash Chaudhary
हम से अब भुलाया नहीं जाता इक ख़त भी जलाया नहीं जाता — Avinash Chaudhary
मेरे घर के ही किसी कमरे में इक लाश पड़ी है और उस कमरे की खिड़की मेरे कमरे का आईना है — Avinash Chaudhary
मिरी बातों में वो ढूंँढे फ़साने समझ कर सोच कर अब बोलना है — Avinash Chaudhary
पहले तो मेरे साथ बनाता रहा उसे फिर सारी क़ायनात उठा कर वो ले गया — Avinash Chaudhary
वो ही मुझ को निभा नहीं पाया मैं ने किरदार को निभाया था — Avinash Chaudhary
ज़ख़्म जो दे रहा है पैहम वो था कभी चारा-गर मोहब्बत में — Avinash Chaudhary
हैरत है के कैसे वो ख़ुद इतना प्यासा रहता है जब के उस की आँखों में इक ग़हरा दरिया रहता है — Avinash Chaudhary
तुम मेरी दोस्त ही रहती तो कितना अच्छा था किस ने बोला था ये कि शाइ'र से मोहब्बत कर लो — Avinash Chaudhary
मेरे लब पर रखें है लब तेरे, मैं क्या बोलूँ ज़िन्दगी भर भी न बोलूँ तो कोई बात नहीं — Avinash Chaudhary

Ghazal