hai laazim seep ko ho moti ka dukh | है लाज़िम सीप को हो मोती का दुख

  - 100rav

है लाज़िम सीप को हो मोती का दुख
मुझे क्यूँ है पराई लड़की का दुख

दुआ थी जब मेरी ही ख़ुश रहे वो
मनाऊँ कैसे उसकी शादी का दुख

मैं ख़ाली पेट मरना चाहता था
नहीं झेला गया दो रोटी का दुख

कहा है माँ ने लेने को बड़ा घर
पता है माँ को बस इक बेटी का दुख

ख़बर है साथ हो दोनों वहाँ भी
यही है बस मेरी नादारी का दुख

  - 100rav

Muflisi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by 100rav

As you were reading Shayari by 100rav

Similar Writers

our suggestion based on 100rav

Similar Moods

As you were reading Muflisi Shayari Shayari