maheene tak teraa reza banaa hogaa | महीने तक तेरा रेज़ा बना होगा

  - 100rav

महीने तक तेरा रेज़ा बना होगा
बरस में फिर कहीं चेहरा बना होगा

ख़ुदा के ज़ेहन में कश्मीर होगा तब
तेरे चेहरे का तब नक़्शा बना होगा

हज़ारों की कहीं क़िस्मत मिलाने से
जिसे तू चाहे वो लड़का बना होगा

तेरा चेहरा है साकिन पानी पे भी तो
हमारे ही लिए शीशा बना होगा

तुझे पाकर यूँँ ही हाकिम बनेगा वो
हमारे वास्ते पैसा बना होगा

मैं ख़ुश हूँ बात होती है मगर ग़म है
मेरी क़िस्मत में तू कितना बना होगा

मैं आया जो तेरी शादी में फिर तेरा
मेरी अर्थी पे भी आना बना होगा

  - 100rav

Paani Shayari

Our suggestion based on your choice

More by 100rav

As you were reading Shayari by 100rav

Similar Writers

our suggestion based on 100rav

Similar Moods

As you were reading Paani Shayari Shayari