तू इस्तेमाल जो करता है मतलब से
हाँ गुल पे बैठता भँवरा है मतलब से
मुझे लगता था तुझ सेे दोस्ती है पर
तेरा मैसेज भी तो आता है मतलब से
सभी को लगता है तू सिर्फ़ उसका है
बता तू बैठता उठता है मतलब से
मेरी जाँ जानी है तुझको भुलाने में
तू रह अब उसका जो तेरा है मतलब से
मिला तू जबसे हर इक रात रोया हूँ
दुआ है जाने तू उसका है मतलब से
हाँ सौरभ भी था तारा जो चमकता था
जो तूने बस यूँँ ही तोड़ा है मतलब से
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by 100rav
our suggestion based on 100rav
As you were reading Dosti Shayari Shayari