एक रोज़ तुम को बेबसी मेरी समझ आ जाएगी

एक रोज़ तू भी ढूँढ़ते मुझ को कही खो जाएगी
जब तुम्हें एहसास हो जाएगा मेरे दर्द का
ख़ामोश तुम भी ओढ़ लोगे एक मौसम सर्द का
एक रोज़ मेरी सब शिकायत ख़ुद करोगे ख़ुद से ही
उस रोज़ चुप रह कर भी तुम से बात ख़ुद हो जाएगी
एक रोज़ तुम को जब मेरा डरना समझ आ जाएगा
उस रोज़ तुम को क्या था वो करना समझ आ जाएगा
बस अब उस घड़ी तक ख़ुद को मैं ख़ुद के हवाले छोड़ दूँ
अब चाहता हूँ मैं तुम्हें उस के हवाले छोड़ दूँ

— Amit Joshi anhad

More by Amit Joshi anhad

Other nazm from the same pen

See all from Amit Joshi anhad →

Baaten Shayari Collection

Shers of baaten shayari collection.

All Baaten Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling