चढ़ गया है नशा शे'र सुनना

गर कहा है सुना शे'र सुनना

आज मुझ को रुलाया है उस ने
आप कल का मिरा शे'र सुनना

गालियाँ दे रही थी मुझे वो
मैं ने हँस कर कहा शे'र सुनना

मैं अभी तक तुम्हें चीख़ता हूँ
सुन सको गर सदा शे'र सुनना

जा रहा हूँ कभी फिर मिलेंगे
दोस्तों अलविदा शे'र सुनना

— Aditya Singh aadi

More by Aditya Singh aadi

Other ghazal from the same pen

See all from Aditya Singh aadi →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling