ख़्वाब जो भी थे जल गए हैं ना

मेरे आँसू पिघल गए हैं ना

मेरे अरमान, मेरे ख़्वाबों को
बे-सबब ही कुचल गए हैं ना

आप के वास्ते जहाँ छोड़ा
आप हम से बहल गए हैं ना

हम मुहब्बत में फँस गए केवल
आप बचकर निकल गए हैं ना

आपसे इश्क़ था हमें लेकिन
आप हम को भी छल गए हैं ना

पहले हम कितना मुस्कुराते थे
हम भी कितना बदल गए हैं ना

— Akash Rajpoot

More by Akash Rajpoot

Other ghazal from the same pen

See all from Akash Rajpoot →

Fantasy Shayari

Shers of fantasy.

All Fantasy Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling