जो उसूलों पे चला होता है

सख़्त साँचे में ढला होता है

हम ने सीखा है बड़े-बूढ़ों के
पाँव छूने से भला होता है

दिल तो करता है बहुत करता है
दिल के करने से भी क्या होता है

लोग कहते हैं वही होता है
जो कि क़िस्मत में लिखा होता है

अपने होंठों पे हँसी रखते हैं
दर्द सीने में छुपा होता है

— Akash Rajpoot

More by Akash Rajpoot

Other ghazal from the same pen

See all from Akash Rajpoot →

Dil Shayari

Shers of dil.

All Dil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling