akelapan bahut achha hai mujhko | अकेलापन बहुत अच्छा है मुझको

  - Aqib khan

अकेलापन बहुत अच्छा है मुझको
तिरा मिलना भी अब धोका है मुझको

तिरा अब मुस्कुराना बे-सबब है
यही हाँ बस यही कहना है मुझको

मैं जाना चाहता हूँ बचपने में
शुरू से सब शुरू करना है मुझको

मुहब्बत का दिखावा करने वाले
हुनर ये अच्छे से आता है मुझको

न आ रस्ते मिरे वरना कहेगा
कि ये कैसी जगह छोड़ा है मुझको

हमेशा मैं ही थोड़े देखता हूँ
उसी ने इस दफा देखा है मुझको

इजाज़त की तलब क्यूँ है भला अब
तुझे जाना है ना? जा क्या है मुझको

  - Aqib khan

Attitude Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aqib khan

As you were reading Shayari by Aqib khan

Similar Writers

our suggestion based on Aqib khan

Similar Moods

As you were reading Attitude Shayari Shayari