क्या एक भी तुम को भाता था - १
हम में तो थे ऐब बहुत सो तुम को पसंद आए नहीं
हम भी इतने पागल थे जो आज तलक पछताए नहीं
पर वो लड़का जो कॉलेज में , तेरे पीछे पीछे रहता था
वो दूजा जो प्यार से तुम को, अपनी बाबू शोना कहता था
तीसरा वाला, जो तुम को अक्सर कैंटीन घुमाया करता था
और चौथा जो कभी-कबार तेरा समान उठाया करता था
अच्छा वो आख़िर वाला, जो घर तक छोड़ कर आता था
सच-सच कहना उन
में से क्या, एक भी तुम को भाता था?
— Alankrat Srivastava















