Amol
Amol
Ghazal

और फिर उस ने कहाँ सब भूल जाना

ये मगर बोला नहीं कब भूल जाना

याद वो बे-इंतिहा आने लगा था
जिस दफ़ा उस ने कहाँ अब भूल जाना

इक तरफ़ बारिश में तेरी याद आना
इक तरफ़ हैं ख़ुश्क दो लब भूल जाना

चाहते हो गर मदद मुफ़्लिस की करना
याद रखना अपना मज़हब भूल जाना

हर इबादत में जिसे माँगा हैं तुझ से
हैं बड़ा मुश्किल उसे, रब भूल जाना

— Amol

More by Amol

Other ghazal from the same pen

See all from Amol →

Muflisi Shayari

Shers of muflisi.

All Muflisi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling