तुम सेे बिछड़ा तो किधर जाऊँगा

मय-कदों के मैं नगर जाऊँगा

मरहला ये है उदासी का अब
ख़ुश हुआ यार तो मर जाऊँगा

आसमाँ मैं मुझे रहने दो तुम
शाम ढलते ही उतर जाऊँगा

यार आवाज़ लगाए कोई
मैं यहीं यार ठहर जाऊँगा

देखिए हाल मिरा ऐसा है
अब इसी तौर ही मर जाऊँगा

— Azhan 'Aajiz'

More by Azhan 'Aajiz'

Other ghazal from the same pen

See all from Azhan 'Aajiz' →

Mayoosi Shayari

Shers of mayoosi.

All Mayoosi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling