इश्क़ इस कदर कुछ दोनों के हिस्से में आया
हम ने बारहा खोया तुम ने बारहा पाया
अगली ज़िन्दगी में तुम मैं बनो ये देखो फिर
किस कदर मुहब्बत में तुम ने हम को तड़पाया
तेरे जाने के बा'द आए न जाने क्या मौसम
छाँव चुभती है अब तक बारिशों ने झुलसाया
वो वफ़ा की बातें ता'उम्र साथ का वा'दा
ये पुराने चर्चे हैं हम ने मन को बहलाया
अब नहीं सवेरा बेबार उस के होने से
रात भर जली लौ में हम ने ख़ुद को समझाया
— Beybaar















