aaj mujhko aap be-dam dekhiye | आज मुझको आप बे–दम देखिए

  - Abhishek Bhadauria 'Abhi'

आज मुझको आप बे–दम देखिए
मौत पर मेरी ये मातम देखिए

आपने मेरी ख़ुशी तो देख ली
अब ग़मों का मेरे आलम देखिए

नींद क्यूँँ आती नहीं ये सोचिए
और दर–ओ–दीवार पैहम देखिए

मिलने आए हैं किसी के साथ वो
ज़ख़्म जैसा एक मरहम देखिए

बीच में मक़्तल के मुझको छोड़ कर
जा रहा है मेरा हम–दम देखिए

ज़िंदगी में क्या नहीं, ये छोड़िए
ज़िंदगी में क्या है बरहम देखिए

लौट कर आवाज़ भी आती नहीं
देखिए क़ा'र-ए-जहन्नम देखिए

  - Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Life Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Abhishek Bhadauria 'Abhi'

As you were reading Shayari by Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Similar Writers

our suggestion based on Abhishek Bhadauria 'Abhi'

Similar Moods

As you were reading Life Shayari Shayari