meri baatein dil ke pannon par rakkhega | मेरी बातें दिल के पन्नों पर रक्खेगा

  - Bhoomi Srivastava

मेरी बातें दिल के पन्नों पर रक्खेगा
मिलने की तारीख़ों को लिख कर रक्खेगा

धोखे से भी ठेस न पहुँचे मुझ को यानी
वो शिद्दत से निगरानी सब पर रक्खेगा

हम दोनों इक दूजे की दुनिया हो जाएँ
तो हर रावण अपने भीतर डर रक्खेगा

मेरे रोने से पहले कहने से पहले
कोई होगा जो काँधे पर सर रक्खेगा

दुनिया में इतने वासी हैं सो कहती हूँ
कोई मेरा नाम कभी रहबर रक्खेगा

  - Bhoomi Srivastava

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Bhoomi Srivastava

As you were reading Shayari by Bhoomi Srivastava

Similar Writers

our suggestion based on Bhoomi Srivastava

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari