faqat chehra bhala main dekhta rehta | फ़क़त चेहरा भला मैं देखता रहता

  - "Dharam" Barot

फ़क़त चेहरा भला मैं देखता रहता
बता तू क्या बुरा मैं देखता रहता

ये दुनिया को गिरा मैं देखता रहता
मैं इतना ही बुरा मैं देखता रहता

हुआ बे-ध्यान तो निगला समंदर ने
किनारा था भरा मैं देखता रहता

बहुत सारे सवालों से था बच्चा व्यग्र
सवालों से भरा मैं देखता रहता

मजूरों को है क़िल्लत पेट भरने की
किसानों को मरा मैं देखता रहता

लगा है कारख़ाना लाल उन्नति का
कभी जंगल हरा मैं देखता रहता

  - "Dharam" Barot

Nature Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Nature Shayari Shayari