laut kar pardesh se aanaa meraa | लौट कर परदेश से आना मेरा

  - "Dharam" Barot

लौट कर परदेश से आना मेरा
देश लगता है मुझे प्यारा मेरा

ये बहाना भी सही होता मेरा
है नहीं ग़म से अभी नाता मेरा

हाथ बीवी पर उठे तो माँ कहे
हाँ ग़लत होता यहाँ बेटा मेरा

रात को ही सिर्फ़ मतलब हो मेरा
फिर फ़क़त तू जिस्म ही पाता मेरा

ये हवा थी और था वो बस मेरा
याद से ही उस सेे था नाता मेरा

आप आगे बढ़ रहे हो है सही
सीखना होता ग़लत कैसा मेरा

साथ होता ही नहीं सबका धरम
हौसला ही साथ में बस था मेरा

  - "Dharam" Barot

Kamar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Kamar Shayari Shayari