tere alaava aur bhi koi nasha bilkul nahin | तेरे अलावा और भी कोई नशा बिल्कुल नहीं

  - "Dharam" Barot

तेरे अलावा और भी कोई नशा बिल्कुल नहीं
हालात आए कैसे ही कोई नशा बिल्कुल नहीं

कर रूह से बातें छुआ हमने भी था तेरा बदन
ख़ुशबू बदन की हो कभी कोई नशा बिल्कुल नहीं

मैं आदतों में ख़ुद की ही बरबाद कर लूँ ख़ुद को और
कह दूँ कि मजबूरी बनी कोई नशा बिल्कुल नहीं

छूकर नशे को छोड़ दे आदत बड़ी अच्छी धरम
ये नाम लेकर दोस्ती कोई नशा बिल्कुल नहीं

  - "Dharam" Barot

Khushboo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Khushboo Shayari Shayari