हँसने की वज्ह क्या है मेरी हार देखिए
बाहों में जो रक़ीब के है प्यार देखिए
थी रिश्ते में हमारे हुकूमत उसी की दोस्त
अब इस रज़ा में किस की है सरकार देखिए
क़िस्मत के फ़ैसले पे वो ख़ुश दिख रहा है ख़ूब
कितना रहा है उम्दा कलाकार देखिए
वादे क़रार ख़ूब किया करता था वो तो
अब कैसे करता है ज़रा इनकार देखिए
जल्वा है उस का हम ही नहीं इक हुए शिकार
बर्बाद कितने कितने हैं तैयार देखिए
— Divu















