नया है शहर लाज़िम है मिलेंगे चाहने वाले
है मुमकिन देखते होंगे तुझे सब देखने वाले
पुराने लोग हैं हम रूह पाने की तमन्ना है
मुहब्बत ले न जाऍं जिस्म को ये चूमने वाले
गँवाया है बहुत कुछ पहले भी सो डर रहा है मन
यहाँ तो दर-ब-दर दिखते हैं सारे लूटने वाले
जमाल-ए-हुस्न की ता'रीफ़ लाज़िम है ये माना पर
लगे है झूठ जब करते हैं लानत फेंकने वाले
मिलो हँस कर नए से पर पुराने लोग रखना साथ
लगा कर आग देखेंगे तमाशा देखने वाले
— Divu















