हम जब भी मुस्काएंगे, तुम रोओगे,
हम ऐसा छोड़ के जाएँगे, तुम रोओगे
मेरी महफ़िल में जब भी तुम आओगे
ताली लोग बजायेंगे, तुम रोओगे
तेरी गली का चर्चा होगा, और फिर हम
ऐसा रक़्स दिखाएंगे, तुम रोओगे
इक दिन बैठ के डोली में जब जाओगे
सब झू
में नाचे गाएंगे तुम रोओगे
हम को छोड़ के जाना इतना आसां नई
हम याद हि इतना आएंगे तुम रोओगे
तेरे नाम पे जिएंगे मर जायेंगे
हम ऐसा 'इश्क़ निभाएंगे तुम रोओगे
Read Full