ख़ुद को सब सेे जुदा समझते हो

यार तुम ख़ुद को क्या समझते हो

शे'र तो सुन रहे हो तुम मेरे
क्या मिरा फ़लसफा़ समझते हो

यार तुम किस जहाँ से आए हो
प्यार को तुम वफ़ा समझते हो

फिर मेरे साथ तुम भला क्यूँ हो
तुम तो अच्छा बुरा समझते हो

तुम मेरा हाल पूछते थे ना
रात भर जागना समझते हो

— Gopesh "Tanha"

More by Gopesh "Tanha"

Other ghazal from the same pen

See all from Gopesh "Tanha" →

Wafa Shayari

Shers of wafa.

All Wafa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling