है नहीं अब जो रिश्ता हमारा

कर रहा क्यूँ तू चर्चा हमारा

बाँधी थी तुम ने हाथों घड़ी जब
ख़ुश था कितना ये चेहरा हमारा

इक तिरे माथे पर बोसा देकर
टूटता था यूँ रोज़ा हमारा

कहता हूँ सब से रोता नहीं मैं
आँखें ही जाने गिर्या हमारा

तेरे जाने पे अब सोचता हूँ
था कभी तू ही साया हमारा

अब न कर हम से बातें वफ़ा की
जानता है तू ग़ुस्सा हमारा

बा'द तेरे बदल जाना है सब
छोड़ कर बस ये लहजा हमारा

इश्क़ करने से पहले ऐ लड़कों
देख लेना ये कतबा हमारा

शा'इरी और ये नौकरी भी
दोनों से चलता ख़र्चा हमारा

— Kumar gyaneshwar

More by Kumar gyaneshwar

Other ghazal from the same pen

See all from Kumar gyaneshwar →

Berozgari Shayari Collection

Shers of berozgari shayari collection.

All Berozgari Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling