din alag hote raat hoti kuchh aur | दिन अलग होते रात होती कुछ और

  - Chandan Sharma

दिन अलग होते रात होती कुछ और
वस्ल में ये हयात होती कुछ और
'इश्क़ में अब नहीं हया वरना
'इश्क़ की काएनात होती कुछ और
'इश्क़ होता नहीं न जाँ जाती
मरते भी तो वफ़ात होती कुछ और

जानते गर कि 'इश्क़ जाँ लेगा
'इश्क़ से एहतियात होती कुछ और

तू नहीं है तो ज़िक्र है तेरा
तेरे होने से बात होती कुछ और

गर जो पढ़ती तू भी मेरी ग़ज़लें
फिर सुख़न की बिसात होती कुछ और

उस को मैं बस पसंद था "जाज़िब"
प्यार में तो सिफ़ात होती कुछ और

  - Chandan Sharma

Good night Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Chandan Sharma

As you were reading Shayari by Chandan Sharma

Similar Writers

our suggestion based on Chandan Sharma

Similar Moods

As you were reading Good night Shayari Shayari